परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न, संत विजय कौशल जी महाराज की पावन कथा पर हुई चर्चा
हरिद्वार। ज्वालापुर रोड स्थित शुभारंभ वेंकट हॉल में परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज की शीघ्र प्रारंभ होने वाली पावन कथा को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने कथा के महत्व और समाज पर उसके सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री उज्ज्वल पंडित ने कहा कि ऐसी पावन कथाएं सनातन धर्म को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और अखंडता को भी मजबूती मिलती है।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर जितेंद्र कुमार, विमल कुमार, अध्यक्ष श्री करण मल्होत्रा, अविनाश ओहरी, बृजभूषण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

