यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के विवेक विहार में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के विवेक विहार में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
श्रीराम मंदिर आंदोलन के नायक विनय कटियार, राज्य मंत्री नितिन गौतम एवं श्रीमहंत विष्णु दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन
हरिद्वार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विवेक विहार शाखा में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर आंदोलन के नायक एवं वरिष्ठ चिंतक विनय कटियार, राज्य मंत्री नितिन गौतम तथा संत समाज से श्रीमहंत विष्णु दास महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड का विधिवत पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं बैंक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति, सेवा, समर्पण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजनों एवं जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर श्रीमहंत विष्णु दास महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ को समाज में सकारात्मकता, शांति और धार्मिक चेतना का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संदेश रहा कि धर्म और सेवा का संगम समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ आपसी सद्भाव, संस्कार और सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है।
हरिद्वार। | विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!