श्री हरे राम आश्रम में संत भंडारे का आयोजन, संतों ने दिया भक्ति और सत्संग का संदेश

श्री हरे राम आश्रम में संत भंडारे का आयोजन, संतों ने दिया भक्ति और सत्संग का संदेश
हरिद्वार (कनखल): कनखल स्थित प्रसिद्ध श्री हरे राम आश्रम में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री कपिल मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में भक्तजनों द्वारा भव्य संत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संतजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परम पूज्य महंत कृष्णा मुनि जी महाराज ने कहा कि इस पृथ्वी लोक पर भजन, सत्संग और आस्था मनुष्य को ईश्वर से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि धर्म और कर्म ही मनुष्य के भाग्य का उदय करते हैं तथा गुरुदेव के पावन वचन मानव जीवन को धन्य और सार्थक बनाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि गुरुजनों के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली ज्ञान की सरिता ही इस संसार में कल्याण का सच्चा मार्ग प्रशस्त करती है।
इस पावन अवसर पर आश्रम के सचिव महंत गोविंद दास महाराज सहित अन्य संतगण एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!