भव्य रामलीला मंचन की तैयारियों का हुआ शुभारंभ, श्री रामलीला रंगमंच कमेटी मायापुर ने किया भूमि पूजन

भव्य रामलीला मंचन की तैयारियों का हुआ शुभारंभ, श्री रामलीला रंगमंच कमेटी मायापुर ने किया भूमि पूजन

51वीं रामलीला को भव्य और दिव्य बनाने में जुटे कमेटी के सदस्य, तन-मन-धन से दे रहे सहयोग

हरिद्वार। श्री रामलीला रंगमंच कमेटी मायापुर हरिद्वार की ओर से आगामी 51वीं रामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव त्यागी, महामंत्री कमल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन की कामना की गई।

रामलीला मंचन को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्य पूरी लगन और उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। 51वीं रामलीला को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य तन-मन-धन से अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर रामलीला रंगमंच कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ किया जाएगा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने 51वीं रामलीला को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया और आयोजन की तैयारियों में पूरी निष्ठा के साथ जुटने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!