काली मंदिर चंडी घाट में भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

काली मंदिर चंडी घाट में भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हरिद्वार। काली मंदिर, चंडी घाट हरिद्वार में पार्षद श्री सुमित चौधरी जी के संयोजन में पावन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भंडारे के पावन अवसर पर पूज्य साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की सेवा का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री कैलाशानन्द गिरि जी महाराज का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। संतों के सानिध्य से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक भी काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा उपस्थित संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और मां काली एवं मां गंगा से परिवार, समाज और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों की आस्था और मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।

पार्षद श्री सुमित चौधरी ने कहा कि साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सेवा करना स्वयं में सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। मां काली और मां गंगा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रहे, यही उनकी कामना है।

भव्य भंडारे के सफल आयोजन में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!