हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
हरिद्वार:हरिद्वार स्थित श्री भगवत धाम आश्रम में 24 से 30 तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। इस पावन कथा का वाचन आचार्य सुजीत झा जी कथा व्यास जी के श्रीमुख द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।इस धार्मिक आयोजन का संचालन ब्रह्म जी नारंग द्वारा किया जा रहा है। कथा में वृंदावन से आए हुए श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति देखने को मिल रही है, जिससे कार्यक्रम का आध्यात्मिक वातावरण और भी दिव्य हो गया है।कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और “जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर भावविभोर होकर नृत्य किया और भगवान के जन्म की खुशी में उत्सव मनाया। सुंदर झांकियों और आकर्षक सजावट ने कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया।
यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हरिद्वार में आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

