हरिद्वार में आस्था का ऐतिहासिक सैलाब! दंडवत यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमुद्र, नजारा देख चौंके स्थानीय लोग

हरिद्वार में आस्था का ऐतिहासिक सैलाब! दंडवत यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमुद्र, नजारा देख चौंके स्थानीय लोगइतनी विशाल दंडवत यात्रा हरिद्वार ने पहले कभी नहीं देखी, श्रद्धालुओं की आस्था और शिष्यों का अनुशासन बना चर्चा का विषयशंकर सेना के स्वयंसेवकों ने संभाली खानपान से लेकर ट्रैफिक तक की व्यवस्था, 31 अक्टूबर को हर की पैड़ी पर 20 हजार लोग चलाएंगे गंगा स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरती पर इन दिनों आस्था का ऐसा अद्भुत और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिल रहा है, जिसने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है। परम पूज्य मिश्री मठ के तृतीय मठाधिपति महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महाराज की भव्य दंडवत यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने हरिद्वार में इससे पहले कई बड़े धार्मिक आयोजन और विशाल भीड़ देखी है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ दंडवत यात्रा में शामिल होते हुए पहली बार देखा है। मौसम और परिस्थितियों की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं का उत्साह और गुरु महाराज के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा देखते ही बन रही है।इस भव्य आयोजन में महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महाराज के शिष्यों का अनुशासन भी विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हजारों की भीड़ के बावजूद व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने में शंकर सेना के स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के खानपान, आवागमन, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्वयंसेवकों ने अपने हाथों में संभाली हुई है। सेवा, समर्पण और अनुशासन का यह उदाहरण आयोजन की एक अलग पहचान बना रहा है।दंडवत यात्रा के साथ ही अब गंगा सेवा और स्वच्छता का बड़ा संकल्प भी साकार होने जा रहा है। 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से हर की पैड़ी पर विशाल गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। शंकर सेना के स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से गंगा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।गुरु भक्ति, सामूहिक अनुशासन और मां गंगा की सेवा का संगम बनी यह दंडवत यात्रा धर्मनगरी हरिद्वार में एक यादगार आयोजन के रूप में चर्चा बटोर रही है। अब सभी की निगाहें 31 अक्टूबर को होने वाले विशाल गंगा स्वच्छता अभियान पर टिकी हैं, जहां हजारों श्रद्धालु मां गंगा की निर्मलता और स्वच्छता के संकल्प के साथ एकजुट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!