हरिद्वार । श्री नेहकलंक आश्रम भूपतवाला, हरिद्वार में महंत श्री जीत सिंह एवं संचालक श्री हरनाम सिंह जी के सान्निध्य में गुरु जी की पुण्य स्मृति में संत समागम एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धांजलि सभा से हुआ, जिसमें उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज एवं आश्रम के दिवंगत संतों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वातावरण भक्तिमय भजनों, कीर्तन एवं सत्संग से ओत-प्रोत रहा। संतों ने अपने प्रवचनों में गुरु परंपरा, सेवा, त्याग और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।महंत जीत सिंह जी एवं उनके भाई संचालक हरनाम सिंह जी ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष गुरु महाराज जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य संत परंपरा को आगे बढ़ाना एवं समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है।इस अवसर पर विभिन्न आश्रमों एवं अखाड़ों से पधारे संतगणों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण रहा। आश्रम परिवार द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार संतों की पुण्य स्मृति में भव्य आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
हरिद्वार में संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन, संतों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

