राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, भावपूर्ण माहौल में दी गई

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, भावपूर्ण माहौल में दी गई श्रद्धांजलि हरिद्वार:दिनांक 21 मई 2026 को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान, सचिव सुखबीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।संस्था अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और युवाशक्ति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस डिजिटल और तकनीकी प्रगति की ओर अग्रसर है, उसमें उनका योगदान अविस्मरणीय है।कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को नई सोच और दिशा देने का कार्य किया। वहीं सचिव सुखबीर सिंह ने उनके शिक्षा और विकास से जुड़े कार्यों को याद किया। कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि उनका जीवन देश सेवा और प्रगतिशील सोच का प्रतीक था, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में संस्था से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं, निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाएं तथा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का वातावरण भावपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!