मंत्रियों को जारी हुए विभाग को लेकर समर्थकों में मायूसी, “सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज “

खबर:सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बंटवारे में प्रदीप बत्रा के साथ राम सिंह कैंडा को भारी-भरकम और अहम विभाग सौंपे जाने से उनकी ताकत और प्रभाव में जबरदस्त इजाफा माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, एक मंत्री की शहरी विकास विभाग पाने की उम्मीदें पूरी तरह से टूट गईं, जिससे उनके समर्थकों में मायूसी साफ देखी जा रही है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से सरकार के अंदर संतुलन साधने की कोशिश की गई है, लेकिन इससे असंतोष की चिंगारी भी भड़क सकती है। उधर, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि आने वाले समय में इसका असर सियासी समीकरणों पर पड़ सकता है।फिलहाल, विभागों के इस बंटवारे ने सत्ता के गलियारों में नई बहस छेड़ दी है और सभी की नजरें अब आगे की रणनीति पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!