हरिद्वार में हनुमान प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, विशाल भण्डारे एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी


हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड की पावन कुम्भनगरी हरिद्वार में स्थित प्राचीन एवं चमत्कारी अवधूत मण्डल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मन्दिर में भगवान हनुमान जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विगत 197 वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर की स्थापना 13 अप्रैल 1830 को अवधूत बाबा हीरादास जी द्वारा की गई थी और यह स्वयंभू सिद्धपीठ भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
प्रमुख आयोजन – हनुमान प्रकटोत्सव एवं विशाल भण्डारा
चैत्र पूर्णिमा, दिनांक 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
विशाल भण्डारा: प्रातः 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक
(लगभग 2100 साधु-संतों एवं 31,000 श्रद्धालुओं के लिए)
🕉️ धार्मिक कार्यक्रम:
हवन, श्रृंगार एवं छप्पन भोग
सुंदरकांड पाठ
शोभायात्रा
भजन-कीर्तन, झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
(प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक एवं सायं 3 बजे से 10 बजे तक)
🏥 निःशुल्क मेडिकल कैम्प:
रक्तदान शिविर
कैंसर एवं हृदय रोग जांच
अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
इस भव्य आयोजन का मार्गदर्शन स्वामी सन्तोषानन्ददेवजी महाराज (अवधूत मण्डल पीठाधीश्वर) के सान्निध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट संतजन भी शामिल होंगे।
आयोजक अवधूत मण्डल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मन्दिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं तथा भण्डारे में तन-मन-धन से सहयोग देकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!