ग्राम गाड़ो वाली में कूड़े का अंबार, स्कूल और मस्जिद के सामने हालात चिंताजनक, जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी ने एसडीएम से की वार्ता, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

हरिद्वार। ग्राम गाड़ो वाली में कूड़े का अंबार, स्कूल और मस्जिद के सामने हालात चिंताजनक जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी ने एसडीएम से की वार्ता, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासनग्राम गाड़ो वाली में प्राइमरी स्कूल और मस्जिद के सामने लगे कूड़े व गोबर के ढेर से हालात बदतर हो गए हैं। गंदगी और बदबू के कारण ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि छोटे-छोटे बच्चों तक का वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। आसपास फैली तीव्र दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रमजान के पवित्र महीने में मस्जिद आने-जाने वाले नमाजियों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मस्जिद के बिल्कुल नजदीक जमा कूड़े के कारण श्रद्धालुओं को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। वहीं स्कूल के सामने फैली गंदगी से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और रास्ता अवरुद्ध होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी ने एसडीएम से वार्तालाप कर गांव की समस्या को उठाया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटवाने और स्थायी समाधान की मांग की। इस पर एसडीएम ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।एक ओर जहां शहर में स्वच्छता अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं ग्राम गाड़ो वाली की स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर गांव को गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और नमाजियों को राहत मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!