हनुमान जयंती पर मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला से गंगा घाट तक गूंजा भक्ति रस, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ एवं गंगा पूजन

हनुमान जयंती पर मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला से गंगा घाट तक गूंजा भक्ति रस, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ एवं गंगा पूजन
हरिद्वार। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला, हरिद्वार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कथा के आयोजक एवं कथा वाचिका कृष्ण प्रिया जी के नेतृत्व में सभी श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस दौरान पूरे घाट पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ गंगा पूजन किया तथा मां गंगा की आरती उतारी। आरती के समय वातावरण “हर हर गंगे” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
गंगा पूजन एवं आरती के पश्चात प्रसाद भोग का वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तजनों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कथा से जुड़े परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर भगवान हनुमान जी महाराज से सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
साथ ही, श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की शांति के निमित्त आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके मोक्ष की प्रार्थना की।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!