श्री बालाजी सेवा समिति कनखल का 15वां वार्षिक जन्मोत्सव 2 व 3 अप्रैल को, भव्य शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन
हरिद्वार। श्री बालाजी सेवा समिति (रजि०), कनखल हरिद्वार द्वारा इस वर्ष भी अपने 15वें वार्षिक जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ किया जा रहा है। समिति की ओर से समस्त राम भक्तों एवं धर्मप्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का सविनय निवेदन किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार, 02 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे खाटू श्याम मंदिर, देशरक्षक कनखल में ध्वजा एवं मूर्ति पूजन के साथ होगी। इसके पश्चात सायं 4:00 बजे देशरक्षक तिराहा, कनखल से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
यह शोभायात्रा देशरक्षक तिराहे से प्रारंभ होकर याना कनखल, बंगाली मोड़, चौक बाजार, होली चौक, लाटोवाली और सर्राफा बाजार होते हुए श्री रामलीला भवन में संपन्न होगी। शोभायात्रा के समापन पर रामलीला भवन में भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे दिन, शुक्रवार 03 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:30 बजे श्री रामलीला भवन, कनखल में हवन पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत मध्यान्ह 12:30 बजे प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
समिति पदाधिकारियों ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।
श्री बालाजी सेवा समिति कनखल का 15वां वार्षिक जन्मोत्सव 2 व 3 अप्रैल को, भव्य शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन

