हनुमान जयंती पर दुखहरण हनुमान मंदिर लालतारापुल में भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
हरिद्वार। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुखहरण हनुमान मंदिर, लालतारापुल हरिद्वार में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम रही और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के ध्यान के साथ हुई, जिसके पश्चात हनुमान जी के सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
इस अवसर पर संतों एवं भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में शामिल भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर को हरिद्वार की एक सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि भगवान हनुमान जी महाराज उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और अपने भक्तों के दुखों को हरते हैं।
भगवान श्रीराम की कृपा से हनुमान जयंती का यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे सभी श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न एवं भावविभोर नजर आए।
हनुमान जयंती पर दुखहरण हनुमान मंदिर लालतारापुल में भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

