मुल्तान ज्योत महोत्सव में सेवा और सद्भाव का संदेश, दृष्टिबाधित बच्चों को कराया जलपान

मुल्तान ज्योत महोत्सव में सेवा और सद्भाव का संदेश, दृष्टिबाधित बच्चों को कराया जलपान

हरिद्वार। मुल्तान युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित मुल्तान ज्योत महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में भीमगोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अजय अरोड़ा ने अजर धाम पहुंचकर संस्थापक एवं महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज के पावन सानिध्य में दृष्टिबाधित बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को नाश्ता कराया तथा चाय-पानी एवं जलपान की व्यवस्था की। इस दौरान बच्चों को चिप्स और बिस्कुट भी भेंट किए गए।

इस अवसर पर स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने कहा कि मुल्तान ज्योत की परंपरा मुल्तान से शुरू होकर हरिद्वार तक पहुंची है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्ष यह पावन ज्योत निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा एवं धार्मिक आयोजन हरिद्वार की पावन धरा से सामाजिक एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं।

उन्होंने बताया कि स्वामी अजरानंद विद्यालय हाईस्कूल एवं आश्रम में मुल्तान युवा संगठन के प्रधान कौशल गगड़ी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में कल चौकी से मुल्तान ज्योत यात्रा प्रारंभ होकर हरकी पैड़ी पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा दूध की होली खेली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे कुष्ठ आश्रम में आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सुभाष चंद्र गगड़ी, राकेश ढींगरा, कृष्ण गोपाल खत्रा, मोहित चावला एडवोकेट, श्री मनोहर चावला, महेंद्र मुखरेजा, राजू, जतिन, वैभव, गौरी, श्रीमती कमल गगड़ी, राहुल गगड़ी, तनिक्ष अरोड़ा, अजय अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुल्तान ज्योत महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!