दक्षिण काली मंदिर चंडीघाट में देश की सुख-शांति हेतु भव्य विशाल भंडारे का आयोजन
हरिद्वार। पवित्र नगरी हरिद्वार स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, चंडीघाट में 26 अप्रैल 2026 को देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना से एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन सतगुरु देव ब्रह्मलीन बाबा बंसी वाले जी के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विधि-विधान से पूजा एवं हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात 10:00 बजे माता रानी का भक्ति भाव से ओतप्रोत कर्कीतन आयोजित किया गया, जिसमें भक्तगण झूम उठे और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा श्री दक्षिणेश्वरी महामायी काली की आज्ञा तक निरंतर चलता रहा, जो भक्तों की अटूट श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक बना।
इस पावन आयोजन में श्री दक्षिणेश्वरी महामायी काली, सतगुरु देव बाबा बंसी वाले जी एवं देवतुल्य पितृगणों के आशीर्वाद की विशेष अनुभूति हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रानी देवी, सुनील कुमार, गोगी देवी, अक्षत कुमार एवं केशव कुमार का विशेष योगदान रहा।
पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता, भक्ति और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भावना का संदेश भी दे गया। 🙏
दक्षिण काली मंदिर चंडीघाट में देश की सुख-शांति हेतु भव्य विशाल भंडारे का आयोजन

