मुख्य सेवक सदन में संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

पूजा शर्मा (रिपोर्टर) हरिद्वार।

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों का एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार और संगठन के बीच मजबूत समन्वय ही सुशासन की वास्तविक ताकत है। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे। इसके लिए निरंतर संवाद, जमीनी स्तर से प्राप्त फीडबैक और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया गया।
कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया गया। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखें तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Ajaey Kumar सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!