गंगा किनारे हनुमान मंदिर कनखल में श्रद्धा के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

गंगा किनारे हनुमान मंदिर कनखल में श्रद्धा के साथ मनाई गई हनुमान जयंती
हरिद्वार। गंगा किनारे स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष भी बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संतों एवं भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मंदिर परिसर में जय श्री राम एवं हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। पूजा के उपरांत संतों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी सुभाष शर्मा जी के सान्निध्य में भव्य आयोजन, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा जी के मार्गदर्शन में पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को विशेष रूप से सजाया गया और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
इस आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और अपनी आस्था प्रकट की। राजीव शर्मा जी एवं रामकुमार शर्मा जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
आयोजन के दौरान सभी ने मिलकर भक्ति और सेवा का संदेश दिया तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!