आर्य नगर चौक पर ‘बालाजी जूस कॉर्नर’ का भव्य शुभारंभ
आर्य नगर चौक के पास ‘बालाजी जूस कॉर्नर’ का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नई शुरुआत का गर्मजोशी से स्वागत किया। आकर्षक सजावट और आधुनिक रूप-रंग के कारण यह जूस कॉर्नर शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
🟢 ग्राहकों के लिए हेल्दी और टेस्टी विकल्पों की भरमार
शुभारंभ के अवसर पर श्री बसंत राजपूत जी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां विभिन्न प्रकार के ताजे फलों के जूस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पपीता, केला, अनार, मौसमी, अनानास और संतरा जैसे फलों के जूस खास आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा यहां कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, फ्लेवर्ड मिल्क, फ्रूट चार्ट, ओरियो शेक और चॉकलेट शेक जैसी कई वैरायटी भी उपलब्ध हैं, जो खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं।
आर्य नगर चौक पर ‘बालाजी जूस कॉर्नर’ का भव्य शुभारंभ

