भूपतवाला में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, श्रद्धालु ले रहे भक्ति और ज्ञान का रसास्वादन

मां बनभौरी देवी एवं महाराजा अग्रसेन परिवार की ओर से सात दिवसीय आयोजन, पूज्या साध्वी समाहिता दीदी जी कर रहीं कथा का रसपान

हरिद्वार। मां बनभौरी देवी एवं महाराजा अग्रसेन परिवार के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शनिवार, 26 सितंबर से शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 तक अग्रवाल भवन, नजदीक प्राइमरी स्कूल, भूपतवाला, हरिद्वार में किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता एवं पद्म विभूषित परम पूज्या साध्वी ऋतंभरा जी के वात्सल्य ग्राम, वृंदावन की परम शिष्या पूज्या साध्वी समाहिता दीदी जी, संस्थापिका राधिकाश्रय, श्रीधाम वृंदावन, द्वारा किया जा रहा है। उनकी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण कथा से कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो रहा है।

आयोजक परिवार की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तजनों से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

विशिष्ट यजमानों में श्री जगमोहन गर्ग, प्रधान महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट; श्री सतप्रकाश अग्रवाल, प्रधान महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट; श्री अनूप अग्रवाल, बैक्स लाउंज; श्री सतभगवान सिंगला, अमीलाल सतभगवान; श्री लाजपत बंसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधामाधव सेवा समिति रजि., वृंदावन; श्री राजेंद्र गुप्ता, प्रधान अग्रवाल भवन, हरिद्वार; श्री बलदेव राज गोयल, उप-प्रधान अग्रवाल भवन; श्री सुभाष सिंगला, जनरल सेक्रेटरी अग्रवाल भवन तथा श्री राधेश्याम खंजाची, अग्रवाल भवन शामिल हैं।

वहीं गणमान्य यजमानों में श्री पवन गर्ग (गर्ग ट्रेडर्स), श्री राजेंद्र गर्ग (श्री स्टील ट्रेडर्स), श्री रमेश मित्तल (व्यवसायी), श्री सोनी गोयल (हरियाणा मार्बल स्टोर), श्री निर्मल सिंगला (के.एन. ग्रुप), श्री राहुल गुप्ता (बी.आर. इंजीनियरिंग), श्री हरीश गर्ग (जय माता मार्बल), श्री सतपाल सिंगला (मैसर्स सतपाल अनिल कुमार), श्री अशोक मित्तल (प्रॉपर्टी डीलर), श्री सुरेंद्र बंसल (मूर्ति ट्यूब्स), श्री सुशील गर्ग (सवन्या फार्म प्रा. लि.), श्री राजेश अग्रवाल (अग्रवाल क्रॉकरी), श्री ऋषि जिंदल (जिंदल एस्टेट), श्री राजकुमार अग्रवाल (अंबाला), श्री शिव कुमार अग्रवाल (इलेक्ट्रिकल), श्री कस्तूरी लाल बंसल (फाइव स्टार ट्रैवल), श्री दीपक बंसल (श्री एम.एल. ट्रेडर्स), श्री सुरेश कुमार बंसल (बंसल मार्बल), श्री धनराज अग्रवाल (अंबाला) तथा श्री वेद बंसल (मूर्ति ट्यूब्स) सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान और भक्ति की अमृतधारा का श्रवण करें तथा अपने जीवन को आध्यात्मिक संस्कारों से समृद्ध बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!