शिव मूर्ति चौक के स्थानांतरण के विरोध में 6 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन

शिव मूर्ति चौक के स्थानांतरण के विरोध में 6 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन

हरिद्वार। शिव मूर्ति चौक को सौंदर्यीकरण के नाम पर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, हरिद्वार द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन की ओर से इसे हिंदू आस्था, धार्मिक भावनाओं और हरिद्वार की पहचान से जुड़ा विषय बताते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

प्रदर्शन 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। संगठन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रातः 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सिंग्वाल ने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि शिव मूर्ति चौक के स्थानांतरण से जुड़े निर्णय में धार्मिक आस्था और हरिद्वार की पहचान का विशेष ध्यान रखा जाए।

संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा गया कि उनकी भागीदारी संगठन की एकजुटता और अनुशासन को प्रदर्शित करेगी। इस दौरान “हिंदू आस्था से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”, “शिव मूर्ति चौक का स्थानांतरण स्वीकार नहीं” तथा “धार्मिक आस्था और हरिद्वार की पहचान का सम्मान करो” जैसे संदेशों के माध्यम से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सभी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है।

संपर्क: योगेश सिंग्वाल, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार
मोबाइल: 93898 24994

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!