संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्य करने पर मीडिया प्रभारी राहुल राजा, सह प्रभारी प्रमोद कुमार और मंत्री माया शर्मा सम्मानित

संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्य करने पर मीडिया प्रभारी राहुल राजा, सह प्रभारी प्रमोद कुमार और मंत्री माया शर्मा सम्मानित

हरिद्वार। आज संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक के दौरान ट्रस्ट में उत्कृष्ट सहयोग करने के लिए मीडिया प्रभारी राहुल राजा, सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार जी तथा मंत्री माया शर्मा जी को सम्मान पत्र देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने पर मीडिया प्रभारी राहुल राजा ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। रंजीता झा जी के नेतृत्व में ट्रस्ट जो सेवा कार्य कर रहा है, उसको जन-जन तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। मैं आगे भी पूरी निष्ठा से ट्रस्ट के लिए काम करता रहूंगा।”

सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा,कि “संकल्प ट्रस्ट सेवा परमो धर्म के मूल मंत्र पर काम कर रहा है। इस ट्रस्ट का हिस्सा बनना गर्व की बात है। जो सम्मान दिया गया है, उसके लिए पूरी टीम का आभार।”

ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि “हमारे ट्रस्ट की ताकत हमारी टीम है। राहुल राजा, प्रमोद कुमार और माया शर्मा जी ने ट्रस्ट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। हमारा लक्ष्य है कि सेवा का यह संकल्प हर जरूरतमंद तक पहुंचे।”

सचिव तरुण कुमार शुक्ला ने कहा,”आज की बैठक में हमने पिछले कार्यों की समीक्षा की और तय किया है कि आने वाले महीनों में स्वास्थ्य शिविर, निर्धन कन्या सहायता और धार्मिक आयोजनों को और बड़े स्तर पर किया जाएगा। सभी सदस्यों का सहयोग ऐसे ही बना रहे।”

इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा, सचिव तरुण कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, मार्गदर्शक विनोद त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य संतोष झा, सह सचिव हरिनारायण त्रिपाठी, सह सचिव चारु शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष संगीता बंसल, वरिष्ठ सदस्य अंजली अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य रीनू तोमर सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!