प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन, मुख्यमंत्री धामी ने की देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने की मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती,

हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पहले लिया मां गंगा का आशीर्वादहरिद्वार, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करने के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।हरिद्वार में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक से पहले हुए गंगा पूजन एवं आरती में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी भाग लिया। धार्मिक नगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित कर शासन को आम जनता के और करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं, क्षेत्रीय आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों को शासन की प्राथमिकताओं में शामिल करना है। सरकार का मानना है कि इस पहल से विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को समझने और विकास योजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।इससे पूर्व 4 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए थे। अब हरिद्वार में कैबिनेट बैठक के आयोजन के माध्यम से सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तक शासन की पहुंच बढ़ाने की पहल को आगे बढ़ाया है।हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन, देश की उन्नति तथा उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!