राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने आज प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित एक भव्य समारोह में हरिद्वार महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील शेट्टी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की।

हरिद्वार, 22 फरवरी 2026।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभा के अनेक पदाधिकारी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अशोक मेहता जी ने कहा,
“सुनील शेट्टी जी का व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव तथा सक्रिय योगदान निश्चित रूप से प्रदेश स्तर पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।”
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील शेट्टी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं पूरे उत्तराखंड प्रदेश में पंजाबी समाज के हितों की रक्षा तथा उनके सामाजिक और व्यापारिक सशक्तिकरण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा व्यापारिक समुदाय के उत्थान, सामाजिक एकता तथा पंजाबी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य प्रदेश में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में अग्रसर होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!