डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, जगजीतपुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू विशेष प्रावधानों के विरोध में संघर्ष करते हुए “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान और केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प के चलते आज धारा-370 इतिहास बन चुकी है, जिससे देश की एकता और अधिक सुदृढ़ हुई है।
पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की सशक्त विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्रीय मंत्री पद का त्याग किया और राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष का मार्ग अपनाया। उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, उद्योग और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में डॉ. मुखर्जी का योगदान अतुलनीय है। नई पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, विनीत जोली, अरविंद कुशवाहा, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, सूर्यकांत सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, लोकेश पाल, सतीश कुमार, रजनीश चौधरी, सचिन आर्य, राहुल शर्मा, संदीप प्रधान, यादराम वालिया, आकाश चौहान, विकास पावर, पंकज बागड़ी, दीपक गुप्ता, दीपांशु शर्मा, मनन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!