होली के पावन पर्व पर SRKNews24×7 टीम ने लिए दक्षिण काली मंदिर में पूज्य स्वामी कैलाशानंद जी महाराज के दर्शन
हरिद्वार। रंगों और उमंग के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध दक्षिण काली मंदिर में SRKNews24×7 से मनीष शर्मा एवं पूजा शर्मा को पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
होली के उत्सवी वातावरण के बीच मंदिर परिसर भक्तिरस और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। मां दक्षिण काली के दरबार में उपस्थित होकर एक विशेष प्रकार की आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति हुई। रंगों के इस पर्व पर माता के चरणों में शीश नवाकर जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की गई।
इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए सभी को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मनमुटाव मिटाकर एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरने का पर्व है।
मंदिर में गूंजते भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच यह आध्यात्मिक क्षण SRKNews24×7 टीम के लिए अविस्मरणीय बन गया। होली के पावन दिन पर प्राप्त यह दिव्य आशीर्वाद नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देने वाला रहा।
होली के पावन पर्व पर SRKNews24×7 ने लिए दक्षिण काली मंदिर में पूज्य स्वामी कैलाशानंद जी महाराज के दर्शन

