📌 हरिद्वार में आपदा प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन करने पहुँचे CIMS के MBBS छात्र
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जानकारी दी कि दिनांक 17 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के MBBS छात्रों के एक दल ने जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस दौरान छात्रों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, योजनाओं और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन और समन्वय की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना और भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करते हुए आपात स्थितियों में बेहतर योगदान देने के लिए तैयार करना था।
👉 इस शैक्षणिक यात्रा से छात्रों को आपदा प्रबंधन की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
हरिद्वार में आपदा प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन करने पहुँचे CIMS के MBBS छात्र

