श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

रामलीला रंगमंच कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और आरती के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

हरिद्वार।श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। रामलीला रंगमंच कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव त्यागी, महामंत्री कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, निखिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुकेश, मनीष शर्मा, शुभम अग्रवाल, शुभम त्यागी, मयूर उप्रेती, वंश अग्रवाल, अमन शर्मा सहित कमेटी के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला रंगमंच कमेटी के सदस्यों ने मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां बड़े उत्साह के साथ कीं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग, पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहे और रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्य मनीष शर्मा ने कहा कि रामलीला रंगमंच कमेटी के सभी सदस्य हर वर्ष मिल-जुलकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज के लोगों को एकजुट करने और अपनी सनातन संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। इसी भावना के साथ इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

वहीं महामंत्री कमल अग्रवाल ने कहा कि रामलीला रंगमंच कमेटी के सभी सदस्य प्रत्येक वर्ष श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता रहेगा।

रामलीला रंगमंच कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव त्यागी ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी हम सभी के लिए आस्था और भक्ति का विशेष पर्व है। कमेटी के सभी सदस्य मिलकर इस पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि 12 बजे तक भजन, पूजन, कीर्तन, आरती और सत्संग के माध्यम से सभी श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।

श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “जय श्री कृष्ण” और “राधे-राधे” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

रामलीला रंगमंच कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं एवं धार्मिक उत्सवों को इसी प्रकार मिल-जुलकर आगे भी भव्य रूप से मनाया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!