शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिव आराधना — सुनील सेठी

शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिव आराधना — सुनील सेठी

हरिद्वार। श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में पार्षद एवं वरिष्ठ पंजाबी नेता हरविंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर पर शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं को फल, पानी, जीरा पानी और बिस्किट वितरित किए गए तथा उनकी यात्रा की सकुशल पूर्णता की कामना मां गंगा से की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि “शिवभक्तों की सेवा करना शिव आराधना से कम नहीं है।” उन्होंने कहा कि कई किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़िए अपने शिवालयों तक जल पहुंचाते हैं, जो कोई साधारण कार्य नहीं बल्कि कठोर तपस्या है। उन्होंने आगे कहा कि ये शिवभक्त वास्तव में शिव के गण हैं, जो श्रावण मास में पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ साधना करते हैं। न उन्हें धूप की परवाह होती है, न बारिश की और न ही किसी प्रकार के मोह-माया की—उनके मन में केवल शिवभक्ति की भावना होती है।

पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा से हरिद्वार के व्यापार को भी काफी बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही यह यात्रा कई छोटे व्यापारियों और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए रोजगार का अवसर भी बनती है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची शिव पूजा है।

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने सभी शिवभक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति और उनकी यात्रा के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना मां गंगा से की।

इस मौके पर अजय अनेजा, संदीप मेहता, सुनील अरोड़ा, संजीव सहगल, सुरेंद्र भटेजा, राजकुमार अरोड़ा, सुरेंद्र नरूला, अर्पण ग्रोवर, केवल बजाज, अनिल शर्मा और गिरीश भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!