हरिद्वार। श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन इन दिनों भव्य रूप से चल रहा है। 17 फरवरी 2026 को सायं 02 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात 18 फरवरी से कथा प्रवक्ता आचार्य दुर्गेश बंडूनी जी के द्वारा श्री शिवमहापुराण कथा का विधिवत प्रारंभ हुआ।यह पावन आयोजन भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। कथा के तृतीय दिवस भी भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। संपूर्ण वातावरण शिवमय और भक्तिमय बना हुआ है।कथा व्यास के रूप में पूज्य स्वामी सत्यदेव जी महाराज भगवान शिव की महिमा, शिवपुराण के गूढ़ रहस्यों तथा जीवन में धर्म और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाल रहे हैं। श्रद्धालु कथा श्रवण कर भाव-विभोर हो रहे हैं।इस धार्मिक आयोजन के आयोजक समस्त अरोड़ा परिवार, कुंज गली, हरिद्वार हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दे रहा है।कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शिवमहापुराण कथा के आगामी दिवसों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना हुआ ।
भूपतवाला, हरिद्वार में शिवमहापुराण कथा का तृतीय दिवस भक्तिमय वातावरण

