हरिद्वार व्यापार मंडल को मिले तीन नए प्रदेश पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने हरिद्वार जिले में व्यापार मंडल को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
नियुक्तियों के तहत विष्णु शर्मा को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, बिट्टू पालीवाल को प्रदेश मंत्री और गौरव मेहता को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सक्षम साथियों के जुड़ने से प्रदेश और जिले में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत होगा।
जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि हरिद्वार जिले का हर व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का आभार व्यक्त करता है तथा प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा का धन्यवाद करता है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, जिला प्रभारी विजय शर्मा, प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, राजन सेठ, राजेश पुरी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री अनुज गर्ग, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री विक्की आडवाणी, युवा शहर अध्यक्ष माधव बेदी, अर्पित अग्रवाल, अभिषेक शर्मा (कनखल), धर्मेंद्र विश्नोई (शिवालिक नगर), विपिन गुप्ता (ज्वालापुर), विक्की तनेजा सहित जिला व शहर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हरिद्वार व्यापार मंडल को मिले तीन नए प्रदेश पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

