अमरपुरा घाट पर सजा झूलेलाल मेला: भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम

अमरपुरा घाट पर सजा झूलेलाल मेला: भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम

हरिद्वार। पावन अमरपुरा घाट पर झूलेलाल भक्तों द्वारा आयोजित बहराणा साहिब मेले में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। उल्हासनगर चालिया साहिब झूलेलाल मंदिर की ओर से श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ इस भव्य आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए सिंधी समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मेले में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी ने विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर ओर आस्था की गूंज सुनाई दी।

कार्यक्रम के दौरान भगवान झूलेलाल के भजनों और गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्त भक्ति रस में सराबोर होकर नाचते-गाते रहे और पूरे मेले का आनंद उठाया। विशेष रूप से “झूले झूले झूलेलाल, झूलेलाल… आयो लाल झूलेलाल, सिंधु के रखवाले झूलेलाल…” भजन की गूंज से पूरा घाट गुंजायमान हो उठा, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे।

इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। मेले ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!