हरिद्वार के कनखल में भव्य पट्टाभिषेक: स्वामी आदित्यानंद गिरी बने महामंडलेश्वर

हरिद्वार के कनखल में भव्य पट्टाभिषेक: स्वामी आदित्यानंद गिरी बने महामंडलेश्वर
हरिद्वार के कनखल स्थित हरि गिरी निरंजन आश्रम, संन्यास रोड में बुधवार को संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी आदित्यानंद गिरी जी महाराज को पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा विधिवत महामंडलेश्वर पद से विभूषित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और संत-महापुरुषों के आशीर्वचनों के बीच सम्पन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह कार्यक्रम परम पूज्य स्वामी निरंजनानंद गिरी जी महाराज के कृपापात्र शिष्य तथा स्वामी देवेंद्र आनंद गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
समारोह में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म की परंपराओं के संरक्षण और समाज को आध्यात्मिक दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व है। वहीं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशांकानंद भारती जी महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए इस अभिषेक को गौरवपूर्ण क्षण बताया। कार्यक्रम में अनेक संत-महापुरुषों की उपस्थिति रही और अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन हरिद्वार की आध्यात्मिक गरिमा और सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को पुनः उजागर करने वाला सिद्ध हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!