भेल हरिद्वार में बाबासाहेब अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित

भेल हरिद्वार में बाबासाहेब अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित
हरिद्वार के भेल सेक्टर-1 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में 14 अप्रैल 2026 को बी.एच.ई.एल. अनुसूचित जाति इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 135वां जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार गुप्ता (महाप्रबंधक, मानव संसाधन, भेल) रहे। अतिविशिष्ट अतिथियों में श्री पंकज कुमार रावत (अपर महाप्रबंधक एवं एस.सी./एस.टी. संपर्क अधिकारी, भेल) एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बलराज मलिक शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राखी पंचोला (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, एम.डी.एम. पी.जी. कॉलेज, डोईवाला) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार ने की, जबकि संचालन श्री मुकेश कुमार एवं श्री रविकांत बंचु ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ। इसके पश्चात एसोसिएशन के महासचिव श्री रविंद्र कुमार ने संस्था की उपलब्धियों को साझा करते हुए समाज में एकता और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
अंबेडकर भवन के सचिव श्री नितेय दाबडे ने भवन में चल रहे शैक्षिक कार्यक्रमों को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि निर्धन परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। शिक्षा सहभागिता के संरक्षक श्री आर.एल. व्यास ने भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया तथा नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूलों में बच्चों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों का आभार जताया।
श्री पंकज रावत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज की एकता को उन्नति का आधार बताया। वहीं श्री बलराज मलिक ने अपने संबोधन में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
डॉ. राखी पंचोला ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि जिस समाज में महिलाएं जागरूक होती हैं, वहां विकास निश्चित होता है। उन्होंने महिला शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताया।
मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार गुप्ता ने सभी को बाबा साहेब की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और भेल प्रबंधन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर 50 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों एवं कर्मचारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार ने संविधान के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तथा सभी अतिथियों को धम्म भोज ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया।
इस सफल आयोजन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों—जिनमें श्री अजय कुमार, उमेश कुमार, योगेंद्र कुमार, सोमपाल सिंह, नरेश कुमार, चीर सिंह, सतेन्द्र कुमार, अशोक कटारिया, कुलदीप सिंह, नरेंद्र कर्णवाल, मंजीत सिंह, जितेंद्र, करण पाल, संदीप कुमार, श्रवण कुमार, संधीर वर्मा, अमरजीत सिंह, कृष्ण कुमार, आनंद प्रकाश, विपिन कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, सचिन कुमार, प्रवीण कुमार, सोमदत्त, रामधन, सुबोध कुमार, दर्शन लाल, विकास चौधरी, राजेंद्र देवल, जयपाल सिंह, शंकर दत्त, रूपचंद आजाद, भगवान दासानी, सत्यपाल शास्त्री, सुखपाल सिंह, हरीश बगवार, प्रमोद अदालती, शेर सिंह, कमल सिंह सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!