महिला सशक्तिकरण का प्रेरक आयोजन: पहली पहल एजुकेशन सोसाइटी ने 51 नारी शक्ति को किया सम्मानित


हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन पहली पहल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया गया, जिसमें समाज की 51 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार की महापौर किरण जैसल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर किरण जैसल जी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है। उन्होंने सभी महिलाओं को उनके योगदान के लिए बधाई देते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी ने पहली पहल एजुकेशन सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पहली पहल एजुकेशन सोसाइटी लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समय-समय पर उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकें और शिक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराती है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके।
यह कार्यक्रम नारी सम्मान और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाने वाला एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!