हरिद्वार। 14 मार्च।
पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से 14 मार्च को प्राचीन अवधूत मंडल में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में प्राचीन अवधूत मंडल के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी भूपेंद्र जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और उनके बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही समाजसेवी विशाल गर्ग, भाजपा महामंत्री संजीव जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया और उन्हें शिक्षा, समाज सेवा, व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने और अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।आयोजन बेहद सफल और प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

