हरिद्वार। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक मदन कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और व्यवसाय की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में समाजसेवी विशाल गर्ग भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अतुल त्यागी, विशाल सिंबल सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक और किफायती दामों पर ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी। आज के समय में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण आम लोगों के लिए सोना खरीदना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है।
शोरूम में उपलब्ध ज्वेलरी न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि बजट के अनुकूल भी है। ग्राहक यहां से अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सकते हैं और इसे उपहार के रूप में भी अपने प्रियजनों को दे सकते हैं।
शोरूम के संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को कम कीमत में सुंदर और ट्रेंडिंग डिजाइन की ज्वेलरी उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपने शौक को पूरा कर सके।
उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने नए शोरूम के लिए शुभकामनाएं दीं।
रानीपुर मोड़ स्थित दीवान ज्वेल्स के नए “1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी” शोरूम का आज भव्य उद्घाटन किया गया

