पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी ब्रह्मेश्वर जी सत्रहवीं भंडारा एवं श्रद्धांजलि सभा संपन्न

सत्रहवीं भंडारा एवं श्रद्धांजलि सभा संपन्न
हरिद्वार, 31 मार्च 2026
पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी ब्रह्मेश्वर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के उपरांत उनकी पावन स्मृति में आयोजित सत्रहवीं भंडारा एवं श्रद्धांजलि सभा आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
विदित हो कि पूज्य स्वामी जी, श्री श्री 108 स्वामी श्यामसुन्दर जी महाराज के कृपापात्र शिष्य थे, जिनका ब्रह्मलीन होना दिनांक 15 मार्च 2026 को हुआ। उनके दिव्य जीवन और आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए यह आयोजन स्वामी बलजीत श्याम सुन्दर धाम, भूपतवाला, हरिद्वार में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हवन से हुआ, जिसमें संत महात्माओं एवं भक्तों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित संतों एवं वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन, तपस्या और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
दोपहर 12 बजे सत्रहवीं ब्रह्मभोज (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत हो उठा।
इस अवसर पर समस्त ट्रस्टीगण एवं गुरु भक्तों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और पूज्य स्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!