रुड़की में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर संस्कार भारती ने सूर्य अर्घ्य देकर मनाया नववर्ष

रुड़की में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर संस्कार भारती ने सूर्य अर्घ्य देकर मनाया नववर्ष
हरिद्वार। गुरुवार प्रातः 6:07 बजे संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के समस्त कार्यकर्ता श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंग नहर बाय किनारे एकत्रित हुए। सभी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिन नववर्ष के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर अपनी भावांजलि प्रस्तुत की।
इस पावन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नववर्ष रुड़की वासियों और समस्त देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
कार्यक्रम में इकाई के संरक्षक डॉ. अशोक शर्मा आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र में प्रेम और अपनत्व का भाव बना रहे तथा देश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो। वहीं प्रांत साहित्य विधा संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था, जिससे यह दिन और भी पवित्र हो जाता है।
प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। नगर अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले लगभग 20 वर्षों से संस्कार भारती के कार्यकर्ता इसी प्रकार सूर्य अर्घ्य देकर नववर्ष का उत्सव मनाते आ रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा सिंह, महामंत्री श्री विनय सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण रोड, जिला महामंत्री श्री समय सिंह सैनी, पूर्व भाजपा महामंत्री श्री आदेश सैनी वैद्य, श्री टेक वल्लभ, श्रीमती श्रद्धा हिंदू, श्री प्रवेश धीमान सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!