हरिद्वार। मिश्री मठ महादेव मंदिर, हरिद्वार के परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।इस पावन अवसर पर स्वामी करौली शंकर जी महाराज ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, सद्भाव, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरि, मां महालक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण एवं यमराज जी की कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे। प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत हो।महाराज श्री ने सभी से त्योहारों को श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने का संदेश दिया।श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज की ओर से समस्त देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएं।
महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं






