शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने समस्त देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल, हरिद्वार के अध्यक्ष श्री विभास सिन्हा जी ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर विभास सिन्हा जी ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, खुशियों, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। व्यापारियों के कारोबार में निरंतर उन्नति हो और प्रत्येक परिवार का जीवन खुशियों से रोशन रहे।अंत में उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने की अपील की।श्री विभास सिन्हा जी की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।






