भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दी देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दी देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं छठ पूजा के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार का जीवन खुशियों से रोशन हो।आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में इन त्योहारों का विशेष महत्व है। ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और पारिवारिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।उन्होंने सभी देशवासियों से त्योहारों को आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने की अपील की।अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी के सुखद, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए पुनः धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!