लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश संगठन महामंत्री अंकुर कर्णवाल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
हरिद्वार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अंकुर कर्णवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग, उत्साह और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।श्री अंकुर कर्णवाल ने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आगमन हो। हर घर में खुशियों के दीप जलें और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता की भावना मजबूत हो।उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।शुभ दीपावली!






