समाजसेवी विशाल गर्ग ने समस्त देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समाजसेवी विशाल गर्ग ने समस्त देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हरिद्वार। समाजसेवी श्री विशाल गर्ग ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।श्री विशाल गर्ग ने कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन को खुशियों के प्रकाश से रोशन करे तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना को और मजबूत बनाए।उन्होंने सभी देशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने की अपील की।समाजसेवी विशाल गर्ग ने एक बार फिर सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!