गाडोवाली गांव में 14 घंटे से बिजली गुल, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार:
थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली में पिछले करीब 14 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। भीषण गर्मी के चलते लंबे समय तक बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आलिम अंसारी ने विद्युत विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता और किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्या बार-बार सामने आ रही है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की गई, तो किसान यूनियन कल विद्युत विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
ग्राम गाडोवाली में 14 घंटे से बिजली गुल, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

