वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुकांत गिरि बने ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव
हरिद्वार:वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुकांत गिरि को ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी (चेयरमैन) ने की।गौरव चौधरी ने कहा कि मधुकांत गिरि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, मेहनत और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने विश्वास जताया कि मधुकांत गिरि अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे तथा ओबीसी वर्ग के हितों की मजबूती से आवाज उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे।नियुक्ति के बाद मधुकांत गिरि ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

