हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा ज्वालापुर

हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा ज्वालापुर

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ज्वालापुर क्षेत्र में बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शिव मार्केट में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल (रजि.) ज्वालापुर के शहर अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हरविंदर सिंह ने व्यापारी साथियों के साथ मिलकर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल (रजि.) के महामंत्री अर्पण ग्रोवर, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मंत्री अजय अनेजा, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, महामंत्री सुनील अरोड़ा, अमित बजाज, सुरेंद्र नरूला, राजकुमार गिरधर, तेजप्रकाश लाम्बा, केवल बजाज, विशाल अरोड़ा, अर्पित राजपूत एवं गौरव कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है, साथ ही समाज में सेवा, सद्भाव और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!