रामनवमी पर हरिद्वार में विशाल भंडारे का आयोजन, संतों ने दी शुभकामनाएं

रामनवमी पर हरिद्वार में विशाल भंडारे का आयोजन, संतों ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। में रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए नगर कोतवाल श्री आनंद भैरव, श्री पंचदशनाम जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार के पुजारी महंत विमल देव गिरी जी महाराज ने बताया कि यह भंडारा भगवान श्रीराम की कृपा से संपन्न हुआ।यह विशाल भंडारा 27 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे “मस्तराम भंडारी” स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद से आए श्रद्धालु परिवार—श्री राजुभाई भट्ट परिवार (भारद्वाज गोत्र) द्वारा किया गया, जो मस्तराम बाबा जी के भक्त हैं।महंत विमल देव गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि मां गंगा, भगवान श्रीराम और भैरवनाथ महाराज की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे। उन्होंने कामना की कि इस प्रकार के भजन-कीर्तन और भंडारे समय-समय पर होते रहें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को भगवान की भक्ति में जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हो।इस शुभ अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भैरव बाबा से सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!