नवोदय नगर में शील इंस्टिट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा का लाभ
हरिद्वार। नवोदय नगर में शील इंस्टिट्यूट की नई शाखा का उद्घाटन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया और क्षेत्र में शिक्षा के इस नए केंद्र की सराहना की।
संस्थान के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि शील इंस्टिट्यूट की स्थापना वर्ष 1989 में शिवालिक नगर से हुई थी। इसके बाद दूसरी शाखा रानीपुर मोड़, हरिद्वार में शुरू की गई। अब नवोदय नगर में नई शाखा खुलने से स्थानीय युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
शील इंस्टिट्यूट टैली सॉफ्टवेयर का ऑथराइज्ड सेल, सर्विस एवं एजुकेशन पार्टनर है। यहां विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, इंटरनेट, पायथन, जावा, ऑटोकैड, शॉर्टहैंड, हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग तथा अंग्रेजी बोलना जैसी उपयोगी और व्यावहारिक ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।
संस्थान द्वारा यह भी बताया गया कि छात्रों को सिडकुल इंडस्ट्रीज में 100% जॉब प्लेसमेंट की सुविधा दी जाती है, जिससे कोर्स पूर्ण करने के बाद उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलते हैं।
उद्घाटन समारोह में डॉ. विशाल गर्ग, जगदीश लाल पावहा, राघवेंद्र चौहान (राज कमल कॉलेज), महेश राणा, राकेश राजपूत, दीपक नौटियाल, श्वेता श्रीवास्तव, अभय सिंह (भेल एजीएम) और जटा शंकर श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नई शाखा के खुलने से क्षेत्र में रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य और अधिक उज्ज्वल हो सकेगा।
नवोदय नगर में शील इंस्टिट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा का लाभ

